
शिवराजसिंह संवाददाता जसवंतगर
Night Curfew In Etawah राज्य व नेशनल हाईवे पर लोगों के आने जाने व आवश्यक वस्तुओं को लाने ले जाने रात्रि शिफ्ट के सरकारी अर्द्ध सरकारी व निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को छूट मिलेगी। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर आने जाने वालों को बाधित नहीं किया जाएगा।
इटावा: जेएनएन जिला प्रशासन की तरफ ,30 अप्रैल की रात तक नाइट कर्फ्यू का एलान किया है। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने सोमवार की शाम को बताया कि शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जिन जिलों में 100 से अधिक केस पाए जा रहे हैं या कुल एक्टिव कोरोना केस की संख्या 500 से अधिक है ऐसे जिलों में रात में आवागमन नियंत्रित करने के उद्देश्य से रात्रि नौ बजे से प्रात: छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में इस अवधि के दौरान किसी भी व्यक्ति व वाहन का आवागमन निषिद्ध रहेगा। किंतु राज्य व नेशनल हाईवे पर लोगों के आने जाने व आवश्यक वस्तुओं को लाने ले जाने रात्रि शिफ्ट के सरकारी, अर्द्ध सरकारी व निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को छूट मिलेगी। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर आने जाने वालों को बाधित नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 12 तक के सभी शिक्षक संस्थान बंद रहेंगे। परंतु जहां पर परीक्षाएं या प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रहीं हैं वो कराए जा सकते हैं।



