सीतामढ़ी

विश्व के प्रथम लोकतंत्र, अहिंसा ,सद्भाव ,करुणा व प्रेम संदेश देने वाली ज्ञान एवं संघर्ष की भूमि बिहार के 112वें स्थापना दिवस का आयोजन पुरे हर्षोल्लास के साथ किया गया

विश्व के प्रथम लोकतंत्र, अहिंसा ,सद्भाव
,करुणा व प्रेम संदेश देने वाली ज्ञान एवं संघर्ष की भूमि बिहार के 112वें स्थापना दिवस का आयोजन पुरे हर्षोल्लास के साथ किया गया

 

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी

विश्व के प्रथम लोकतंत्र, अहिंसा ,सद्भाव
,करुणा व प्रेम संदेश देने वाली ज्ञान एवं संघर्ष की भूमि बिहार के 112वें स्थापना दिवस का आयोजन पुरे हर्षोल्लास के साथ किया गया ।कार्यक्रम का आगाज आज सुबह प्रभात फेरी के साथ किया गया।कमला बालिका उच्च विद्यालय से निकाली गई प्रभात फेरी को जिलाधिकारी रिची पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी की। स्वयं जिलाधिकारी ने भी प्रभात फेरी में भाग लिया। उक्त प्रभात फेरी डुमरा हवाई फील्ड तक निकाली गई, जहां आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र–छात्राओं ,शिक्षकों /शिक्षिकाओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया एवं सभी को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता से संबंधित शपथ भी दिलाई एवं उपस्थित लोगों से विशेष कर युवा मतदाताओं से अपील किया कि योग्य नागरिक के साथ योग्य मतदाता बने और 2024 के लोकसभा निर्वाचन तथा अन्य निर्वाचनों में मतदान कर सहभागितापूर्ण निर्वाचन में अपनी महती भूमिका अदा करें।

बिहार दिवस 2024 के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला जिलाधिकारी रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी तथा अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केक भी काटे एवं एक दूसरे को बधाइयां दी।

 

अपने संबोधन भाषण में जिलाधिकारी ने बिहार के साथ सीतामढ़ी जिले के प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि बिहार में अतीत की धरोहर के साथ वर्तमान का पथ प्रदर्शन भी है। हमारा राज्य बिहार और आगे बढ़े। हमारा राज्य विकसित हो। इसी मकसद से बिहार दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ज्ञान एवं मोक्ष की धरती है।यहां से ज्ञान का प्रकाश दुनिया भर में फैला। हमें बिहार को उसी गौरवशाली ऊंचाई तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हम सब मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं।जल संरक्षण के प्रति जागरूक हों।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा बिहार गीत का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन एवं धन्यवाद ज्ञापन अपर समाहर्ता राजस्व के द्वारा किया गया। वहीं मंच संचालन का कार्य नवनीत कुमार के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button