Biharराजनीति

Pappu Yadav ने कर लिया फैसला, पूर्णिया से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव; Lalu Yadav को दिया क्लियर मैसेज

Pappu Yadav ने कर लिया फैसला, पूर्णिया से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव; Lalu Yadav को दिया क्लियर मैसेज

पप्पू यादव लगातार केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में हैं और पूर्णिया में दोस्ताना संघर्ष के आसार भी बन रहे हैं। सीटों की घोषणा के बाद पप्पू यादव ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि पूर्णिया की जनता का आदेश है कि वे यहां से चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि वे 4 अप्रैल को पर्चा भरेंगे। उन्हें कांग्रेस आलाकमान के फैसले का भी इंतजार है।
विशाल समाचार संवाददाता पूर्णिया बिहार:  इंडी गठबंधन ने बिहार में सीटों का बंटवारा कर लिया है। वहीं, अब कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का रुख तय है। पूर्णिया सीट राजद के हिस्से में जा चुकी है। शुक्रवार को इसकी विधिवत घोषणा के बाद भी पप्पू यादव पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने की बात पर अडिग हैं। और तो और वे कांग्रेस का साथ भी नहीं छोड़ेंगे।
पप्पू यादव लगातार केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में हैं और पूर्णिया में दोस्ताना संघर्ष के आसार भी बन रहे हैं। सीटों की घोषणा के बाद पप्पू यादव ने विशाल समाचार से बातचीत में कहा कि पूर्णिया की जनता का आदेश है कि वे यहां से चुनाव लड़ें। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होता है और जनता के आदेश का पालन हर हाल में होगा। वे केंद्रीय नेतृत्व के जबाब का इंतजार कर रहे हैं।

4 अप्रैल को भरेंगे पर्चा
वैसे उन्होंने यह भी कहा कि चार अप्रैल को हर हाल में नामजदगी का पर्चा दाखिल करेंगे। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि अब जिंदगी के अंतिम क्षण तक कांग्रेस को सीमांचल सहित बिहार में मजबूत करना ही उनका एक मात्र लक्ष्य है। बिहार के सभी 40 सीटों पर गठबंधन की जीत के लिए वे मेहनत करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना उनका एक मात्र उद्देश्य है।
क्या लालू ने उनसे दगा किया?
इस सवाल को भी वे सफाई से टाल गए और कहा कि उनका आशीर्वाद उन्हें हमेशा मिलता रहा है। पूर्णिया सीट के लिए प्रदेश इकाई के प्रयास पर भी उन्होंने टिप्पणी से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी से शिकवा शिकायत नहीं है। उन्हें जनता का आशीर्वाद है और आगामी 26 अप्रैल को ही यहां कांग्रेस का झंडा गड़ जाएगा।
शुक्रवार को दिनभर उनके कार्यालय अर्जुन भवन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं, कार्यकर्ताओं का जमघट लगा रहा। इस दौरान जब वे क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले तो काफी संख्या में समर्थक उनके गाड़ी के आगे आ गए और इस दौरान उन्होंने हर हाल में पूर्णिया से चुनाव लड़ने के प्रति सभी को आश्वस्त भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button