पूणे

प्रियंका चोपड़ा ने किराए पर दिया पुणे वाला बंगला, हर महीने एक्ट्रेस को मिलेंगे इतने लाख रुपये

प्रियंका चोपड़ा ने किराए पर दिया पुणे वाला बंगला, हर महीने एक्ट्रेस को मिलेंगे इतने लाख रुपये

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनकी फैमिली ने अपना पुणे वाला बंगला किराए पर दे दिया है​। प्रियंका और उनके पति निक ने पिछले साल मुंबई वाले अपने दो पेंटहाउस भी बेच दिए थे। जानिए प्रियंका और परिवार को हर महीने इस बंगले का कितना किराया मिलेगा।

 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना पुणे स्थित बंगला किराए पर दे दिया है, और अब इससे हर महीने वह लाखों रुपये की कमाई करेंगी। प्रियंका के परिवार ने यह बंगला ‘द अर्बन नोमैड्स कम्युनिटी प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की फर्म को 2 लाख रुपये प्रति महीने किराए पर दिया है। एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ ने इस फर्म के साथ डील साइन की।

रिपोर्ट के मुताबिक, Zapkey को जो डॉक्युमेंट मिले हैं, उनके मुताबिक मधु चोपड़ा और सिद्धार्थ ने 21 मार्च को रजिस्ट्री करवाई थी। फर्म ने प्रियंका के परिवार को इस बंगले के लिए 6 लाख रुपये का डिपॉजिट भी दिया। अब यह हर महीने 2.06 लाख का किराया भी देगी।

 

प्रियंका के पुणे वाले बंगले का एरिया

Priyanka Chopra का यह बंगला पुणे के कोरेगांव पार्क में स्थित है। इसका आकार यानी प्लॉट साइज 3754 स्क्वायर फुट है, जबकि ग्राउंड फ्लोर 2180 स्क्वायर फुट, बेसमेंट एरिया 950 स्क्वायर फुट और गार्डन एरिया 2232 स्क्वायर फुट है। वहीं, पार्किंग एरिया 400 स्क्वायर फुट है।

 

करोड़ में बेचे थे दो पेंटहाउस, 2021 में किराए पर लिया था ऑफिस

मालूम हो कि साल 2023 में प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस ने ओशिवाड़ा के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में स्थित अपने दो पेंटहाउस 6 करोड़ रुपये में बेच दिए थे। इनका बिल्ट-अप एरिया 2,292 स्क्वायर फुट था। इनमें से एक पैंटहाउस जहां 2.25 करोड़ रुपये में बिका, तो वहीं दूसरा पेंटहाउस 3.75 में बेचा गया। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने लोखंडवाला में मौजूद अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी को 7 करोड़ रुपये में बेच दिया था। वहीं जून 2021 में, प्रियंका चोपड़ा ने ओशिवाड़ा के अंधेरी-वेस्ट एरिया में 2,040 स्क्वायर फुट में फैली बिल्डिंग में 2.11 लाख रुपये में ऑफिस के लिए सेकेंड फ्लोर लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button