सीतामढ़ी

विशेष सर्वेक्षण के तहत सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगों, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदो पर चयनित

विशेष सर्वेक्षण के तहत सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगों, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदो पर चयनित

 

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता: समाहरणालय स्थित परचर्चा भवन में विशेष सर्वेक्षण के तहत सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगों, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदो पर चयनित अभ्यर्थियों का माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नियोजन पत्र वितरण समारोह का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। साथ ही सीतामढ़ी जिला अंतर्गत नव नियोजित विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन एवं लिपिक का नियोजन पत्र विधानसभा सदस्य रूनीसैदपुर श्री पंकज कुमार मिश्रा, माननीया विधान परिषद सदस्य श्रीमती रेखा कुमारी, जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय एवं जिला बंदोबस्त पदाधिकारी के द्वारा वितरण किया गया। नवनियुक्त संविदा कर्मियों में विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी 10 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो 25 विशेष सर्वेक्षण लिपिक 25 विशेष सर्वेक्षण अमीन 99 कुल 159 अभ्यर्थियों का नियोजन पत्र वितरण किया गया। उक्त नियोजन पत्र वितरण समारोह में जिलाधिकारी ने नव नियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने कहा कि ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भू अभिलेख का अद्यतीकरण कार्य ससमय पूर्ण करेंगे इससे समाज में व्याप्त बहुत सारे मुकदमे एवं आपसी तनाव स्वतः दूर होंगे। इससे राज्य के विकास में गति मिलेगी उक्त समारोह में अपर समाहर्ता राजस्व, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं बंदोबस्त कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button