इटावा

नीलामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नीलामी के उपरांत बची हुई दस दुकानों हेतु 9-8-2024 तक आवेदन कर सकते हैं.

नीलामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नीलामी के उपरांत बची हुई दस दुकानों हेतु 9-8-2024 तक आवेदन कर सकते हैं.

 

इटावा विशाल समाचार संवाददाता: उच्च न्यायालय के पत्रांक सं0-2431/Admin.(B-1) Section दिनांक- 22.07.2024 के अनुक्रम में पारित श्रीमान जिला जज महोदय के आदेश दिनांक 22.07.24 के अनुपालन में सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नीलामी के उपरांत बची हुई दस न्यायालय कक्ष परिसर की दुकानों क्रमशः 1. पान का खोखा 2. हलवाई की दूकान 3. फल-जूस क अस्थायी खोखा 4. साइकिल/दो पहिया वाहन स्टैण्ड 5. लाई चना स्टाल 6. अस्थायी फोटो स्टेट की दुकान के लिए सील बंद टेण्डर आमंत्रित किए जाते हैं। उपर्युक्त दुकानों का ठेका 31.03.2025 तक मान्य होगा। इच्छुक व्यक्ति सील बंद लिफाफे में अपनी बोली लिखकर टेण्डर हेतु 09.08.2024 तक कार्यालय नजारत, जजी, इटावा में प्रस्तुत कर सकते है। टेण्डर में अधिकतम बोलीदाता को निविदा के पश्चात तुरन्त बोली की सम्पूर्ण धनराशि का 50 प्रतिशत जमा करना होगा। टेण्डर स्वीकार या अस्वीकार करने क सर्वाधिकार माननीय जिला जज, इटावा को सुरक्षित रहेगा। स्वीकृत शर्तों की जानकारी केन्द्रीय नाजिर नजारत जजी, इटावा से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button