Uncategorized

झारखंड के गढ़वा में दुर्गा मूर्ति को विसर्जन से रोका, भारी बवाल; पथराव में कई जख्मी

झारखंड के गढ़वा में दुर्गा मूर्ति को विसर्जन से रोका, भारी बवाल; पथराव में कई जख्मी

विशाल समाचार नेटवर्क झारखंड 

झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने शनिवार रात एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गढ़वा में मुस्लिम समुदाय पर दुर्गा विसर्जन में अड़ंगा डालने का आरोप लगाया।

 

झारखंड में गढ़वा के एक गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को रोके जाने पर भारी बवाल हुआ। पथराव में कई लोग जख्मी हो गए। प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को एक गांव में कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोक दिया। उनका कहना था कि हर साल इस रास्ते से विसर्जन नहीं होता है। देर रात तक मूर्ति का विसर्जन नहीं हो पाया था। भारी सुरक्षा के बावजूद दोनों समुदाय के बीच टकराव जारी था।

 

यह मामला सदर प्रखंड के लखेया गांव का है। विवाद के बाद हुए पथराव में कई लोग जख्मी भी हो गए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम गांव में मौजूद है और मामले को सुलझाने में लगी हुई है। हालांकि अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात है।

 

उधर झारखंड भाजपा के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस विवाद को लेकर शनिवार रात को एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें उन्होंने गढ़वा के एक गांव में मुस्लिम समुदाय द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन रोके जाने का आरोप लगाया।

 

अपनी ‘एक्स’ पोस्ट में मरांडी ने लिखा, ‘गढ़वा में एक गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पिछले 6-7 घंटों से रोक रखा है। पुलिस, विसर्जन रोककर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले लोगों पर कारवाई करने की बजाय सिर्फ चिरौरी कर रही है। झारखंड पुलिस के डीजीपी तुरंत संज्ञान लेकर विसर्जन रोकने वाले लोगों पर कठोर कारवाई करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन सुनिश्चित कराएं, अन्यथा क्षेत्र का सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।’

 

अपनी इस पोस्ट को उन्होंने झारखंड पुलिस और गढ़वा पुलिस को भी टैग किया। अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने जो वीडियो शेयर किया, उसमें लोगों की भीड़ से पुलिस द्वारा की जा रही घोषणा की आवाज सुनाई दे रही है कि ‘सब लोग अपनी-अपनी जगह पर शांति रखेंगे और कोई भी व्यक्ति जो है वो कानून को अपने हाथ में नहीं लेगा’

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button