Uncategorized

मुख्यमंत्री आज क्राइसेस मैनेजमेंट के सदस्यों को वीडियो कांफ्रेसिंग से सम्बोधित करेंगे

मुख्यमंत्री आज क्राइसेस मैनेजमेंट के सदस्यों को वीडियो कांफ्रेसिंग से सम्बोधित करेंगे

रीवा (मध्य प्रदेश) :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज 5 जुलाई को शाम 6 बजे टीकाकरण और कोविड की तीसरी लहर के नियंत्रण के संबंध में जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में सभी मंत्री गण तथा राज्य स्तरीय प्रभारी अधिकारी कोविड समीक्षा की नियमित लिंक से जुड़ेंगे। जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य तथा समस्त संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक एनआईसी सेंटर से जुड़ेंगे तथा शेष सदस्य दूरदर्शन और सभी क्षेत्रीय टीवी चैनलों के अलावा वेबकास्ट लिंक, फेसबुक लाइव, यूट्यूब, ट्विटर पर संबोधन देख व सुन सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button