Uncategorized

लोगों को किया वैक्सीनेसन के लिये जागरूक

लोगों को किया वैक्सीनेसन के लिये जागरूक

रीवा( मध्य प्रदेश):

सांसद श्री जनार्दन मिश्र अपनी पद यात्रा के सातवें दिन आज 4 जुलाई को त्योंथर के विभिन्न गांवों में पहुंचे तथा लोगों को वैक्सीनेसन के लिये प्रेरित किया।
सांसद ने सेगरवार, चैनपुरवा, सतपुरा तथा पण्डापुरवा, अमिलकोनी, गोपालपुरवा, अंजोरा व नष्टिगवां गांवों की लगभग 10 कि.मी. की पद यात्रा के दौरान ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्यायें जानी व उनके निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान विधायक त्योंथर श्री श्यामलाल द्विवेदी भी उपस्थित रहे। ग्राम वासियों से संवाद स्थापित करते हुए सांसद श्री मिश्र ने कहा कि कोरोना की महामारी इस सदी की सबसे बड़ी त्रासदी रही है। इसकी पहली व दूसरी लहर से मानव जाति को काफी नुकसान पहुंचाया। हमारा कर्तव्य है कि इस महामारी से सभी लोग मिलजुल कर लड़े व इस पर विजय पायें। सांसद ने अपील की कि कोरोना अभी गया नहीं है इसलिए कोविड बचाव निर्देशों का पालन करते हुए मास्क लगायें, निश्चित दूरी रखें व हाँथों की सफाई रखें। उन्होंने ग्रामीणजनों से अपील की कि कोरोना संक्रमण से बचाव में टीका कारगर है अत: सभी लोग टीका अवश्य लगवायें। टीका लगने से संभावित तीसरी लहर से बचा जा सकेगा व हमारा समाज हम स्वयं व हमारा परिवार व बच्चे सुरक्षित रहेंगे। पद यात्रा के दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना वितरण की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान एसडीएम संजीव पाण्डेय, सीईओ संजय सिंह सहित राजेन्द्र त्रिपाठी, राजेन्द्र गौतम, वंशगोपाल तिवारी, प्रशांत पाठक, सुशीलचन्द्र शुक्ल, राजनारायण तिवारी, मार्तण्ड सिंह एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सांसद श्री मिश्र आज 5 जुलाई को त्योंथर तहसील के सोहागी, मझिगवां, पुर्वा, सहलोलवा व बड़ागांव गांवों की पद यात्रा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button