सीतामढ़ी

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय आज रीगा प्रखंड के रेवासी पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे। उपस्थित आम –आवाम से उन्होंने संवाद स्थापित किया।

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय आज रीगा प्रखंड के रेवासी पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे। उपस्थित आम –आवाम से उन्होंने संवाद स्थापित किया।

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय आज रीगा प्रखंड के रेवासी पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे। उपस्थित आम –आवाम से उन्होंने संवाद स्थापित किया।उपस्थित लोगों से उन्होंने फीडबैक भी ली तथा उनकी समस्याओं को सुना।समस्याओं के निराकरण के निमित उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनता दरबार में अधिकांश मामले भूमि विवाद,आपूर्ति,पेंशन, अतिक्रमण,पीएचइडी स्वास्थ्य,सामाजिक सुरक्षा एवं आईसीडीएस से संबंधित थे। आम जन से प्राप्त आवेदनों का निष्पादन ससमय करने का निर्देश अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। आरटीपीएस काउंटर का सही संचालन करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। लगातार फील्ड विजिट करें।केंद्रों पर सेविका सहायिका की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

जनता दरबार में इसके अतिरिक्त डोर टू डोर कचरा उठाव ,स्वच्छता पोषाहार वितरण, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, पी एच ई डी इत्यादि विभागों से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पदाधिकारी सजग होकर निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि समय-समय पर उनके द्वारा स्वयं औचक निरीक्षण किया जाएगा। कार्य में कोताही परिलक्षित होने पर विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।मौके पर जिला भुअर्जन पदाधिकारी विकास कुमार, एडीएम आपदा प्रबंधन बृजकिशोर पांडेय,डीपीआरओ कमल सिंह,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, बीडीओ/सी ओ, सीडीपीओ रीगा के साथ सभी विभागों के जिलास्तरीय एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button