
ट्रॉली की चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार,
चोरी की गयी ट्रॉली की गयी बरामद ।
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर इटावा के कुशल नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा गयी कार्यवाही ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी कमल प्रकाश सिंह पुत्र हरिपाल सिंह निवासी धनुआ थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा द्वारा थाना जसवन्तनगर पर लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि दिनांक 25.01.2025 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा उसकी ट्रॉली चोरी कर ली गयी । सूचना पर तत्काल थाना जसवन्तनगर पर मु0अ0सं0 22/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, वाँछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 04.02.2025 को थाना जसवन्तनगर पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत तहसील तिराहे के पास भ्रमणशील थी इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि कचौरा बाईपास पर रेलवे पुल के पास कुछ लोग 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 01 मोटर साइकिल लेकर खड़े हैं जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 22/2025 से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को चोरी की गयी ट्रॉली, ट्रैक्टर एवं 01 स्प्लेण्डर मोटर साइकिल के साथ कचौरा बाईपास पर रेलवे पुल के पास से समय 22.30 बजे गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. करमवीर सिंह पुत्र मेघसिंह निवासी नगला हंसराम थाना खैरगढ जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 30 वर्ष ।
2. टिन्कू जाटव पुत्र ओमबाबू निवासी नागऊ थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 43 वर्ष ।
3. शिवप्रताप पुत्र गीतम सिंह निवासी नागऊ थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 24 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त करमवीर सिंह पुत्र मेघसिंह
1. मु0अ0सं0 374/2025 धारा 120बी/419/420/467/468/471 भादवि व धारा 10 परीक्षा अधिनियम थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 22/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।
बरामदगी
1. 01 ट्राली (चोरी की)
2. 01 ट्रैक्टर आयसर 551 नं0 UP 83 BM 4691 ( घटना मे प्रयुक्त )
3. 01 मो0सा0 स्पलेन्डर नं0 UP 83 BD 7038 ( 207 एमवीएक्ट मे सीज )
पुलिस टीम निरी0 श्री रामसहाय प्रभारी थाना जसवंतनगर, उ0नि0 शिवशंकर यादव, उ0नि0 मनीष कुमार, हे0का0 बेलाल अहमद, का0 अवनीश कुमार, का0 भूपेन्द्र सिंह, का0 सनोज कुमार ।


