
महिला थाना में परिवार परामर्श केन्द्र पर 03 परिवारों के बीच कराया गया समझौता ।
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा में आज दिनांक 09.02.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक निर्मला कुमारी, उप निरीक्षक आकांक्षा सिंह, उप निरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह व काउंसलर राहुल तोमर काउंसलर ममता यादव काउंसलर नमिता तिवारी काउंसलर मोहम्मद रहमान काउंसलर रविंद्र चौहान काउंसलर राकेश कुमार त्रिपाठी काउंसलर सुशीला राजावत काउंसलर चित्रा परिहार व महिला आरक्षीगण व परिवार परामर्श केंद्र में थाने के समस्त कर्मचारी गण परिवार परामर्श केंद्र में मौजूद रहे सभी की मौजूदगी में परिवार परामर्श केंद्र की 21 पत्रावलियों में सुनवाई की गई जिसमें 05 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित रहे व 05 पत्रावलियों में दोनों पक्ष अनुपस्थित रहे 05 पत्रावलियों मे एक पक्ष उपस्थित रहा । 03 पत्रावलियां बंद हुई । जिसमें परिवार परामर्श केंद्र के सभी सदस्यों द्वारा एवं थाने के अधिकारी /कर्म0चारी गणों के समझाने के बाद 03 परिवार में आपसी सुलह समझौते के आधार पर समझौता कराया गया ।
समझौता होने वाले परिवार का नाम-
1. रुबीना पत्नी रहीश मोहम्मद निवासी भाड़ पूरा डेरा बाजार थाना उसराहार जिला इटावा ।
2. दिव्या पत्नी बृजमोहन निवासी आनंद नगर थाना कोतवाली जिला इटावा ।
3. बबली पत्नी बृजेश कुमार निवासी निवासई थाना चौबिया जिला इटावा ।



