इटावा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा 01 नवनियुक्त चौकीदार को साइकिल, टार्च तथा बैटरी/सैल(टॉर्च) तथा पूर्व से नियुक्त चौकीदारों को टॉर्च तथा बैटरी/सैल किये गये वितरित ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा 01 नवनियुक्त चौकीदार को साइकिल, टार्च तथा बैटरी/सैल(टॉर्च) तथा पूर्व से नियुक्त चौकीदारों को टॉर्च तथा बैटरी/सैल किये गये वितरित ।

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी के द्वारा खड़े होकर राष्ट्रगान गाया गया ।

इटावा में आज दिनांक 09.02.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा ग्राउण्ड मे कार्यक्रम आयोजित कर नवनियुक्त 01 चौकीदार को साइकिल, टार्च तथा बैटरी/सैल(टार्च) तथा पूर्व से नियुक्त जनपद के समस्त चौकीदारों को टॉर्च, टॉर्च की बैटरी/ सैल वितरित किये गये । महोदय ने कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस का प्रथम श्रेणी के सहयोगी है। ग्राम चौकीदार समाज की हर गतिविधियों की निगरानी रखते है तथा ग्रामीण एवं पुलिस के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी होते है । जिनके द्वारा क्षेत्र में होने वाली घटना की जानकारी भी पुलिस को मिलती है जिससे क्षेत्र में तत्काल कार्यवाही कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाता है । महोदय द्वारा सभी चौकीदारों का अपना काम पूरी लगन, निष्ठा व कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी जिम्मेदारी/डियुटी निभाने के लिये प्रेरित किया तथा सभी को शुभकामनाएं दी गयी। सराहनीय कार्य करने वाले चौकीदार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा 500/- रुपये का नकद पुरुस्कार दिया गया ।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सत्यपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक किश्वर अली एवं पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

 

नवनियुक्त 01 चौकीदार

1. सलावत खां पुत्र नन्हे खां निवासी उनवा सन्तोषपुर थाना चौबिया जनपद इटावा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button