रीवा

राज्य मंत्री श्री पटेल आयेंगे रीवा और मऊगंज

राज्य मंत्री श्री पटेल आयेंगे रीवा और मऊगंज

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता:

पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल 17 फरवरी को रीवा और मऊगंज जिले का भ्रमण करेंगे। राज्य मंत्री श्री पटेल 17 फरवरी को डबरा जिला दतिया से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान करके पन्ना, सतना, रीवा होते हुए रात 10 बजे प्रयागराज पहुंचेगे। राज्य मंत्री श्री पटेल महाकुंभ में संगम पर स्नान एवं पूजन करके रात 11 बजे कार द्वारा प्रस्थान करके मऊगंज पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। राज्य मंत्री 18 फरवरी को सुबह 11 बजे मऊगंज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। राज्य मंत्री दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। राज्य मंत्री दोपहर 2 बजे मऊगंज से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 6 दमोह पहुंचेगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button