सीतामढ़ी

महा शिवरात्रि के अवसर पर हलेश्वर स्थान में लगने वाले मेला के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

महा शिवरात्रि के अवसर पर हलेश्वर स्थान में लगने वाले मेला के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता

सीतामढ़ी डुमराः महाशिवरात्रि की तैयारी लेकर हलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के न्यास समिति के सदस्य एवं प्रशासनिक पदाधिकारी की बैठक मनन राम उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संजीव कुमार – अनुमंडल पदाधिकारी सीतामढ़ी सदर, राम कृष्ण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सीतामढ़ी सदर, प्रियरंजन लेखा पदाधिका–री, डीआरडीए सीतामढ़ी चंदन कुमार, प्र-खंड विकास पदाधिकारी डुमरा डोली – कुमारी, अंचलाधिकारी डुमरा परशुराम – सिंह, पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार यादव सह थानाध्यक्ष पुनौरा, मनोज कुमार , उपाध्यक्ष सुशील कुमार, सचिव रवींद्रनाथ, – कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार, आसनारायण राय, दशरथ साह ज्ञानेश्वर कुमार आदि उपस्थित रहे। बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए उप विकास आयुका की पृचम पर न्यास समिति के सचिव ने बताया की श्रद्धालुगण ■ शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। दर्शनार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से हर वर्ष जिला प्रशासन की – ओर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाती है। इसके अतिरिक्त

 

मंदिर परिसर में स्थाई रूप से 03 होमगार्ड पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। विगत वर्षों की सुरक्षा व्यवस्था इस वर्ष भी कायम रखी जाय। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्वंय सेवी कार्यकर्ता के साथ वे स्वंय भी मेला परिसर में उपस्थित रहकर व्यवस्था संचालन में सहयोग करते हैं। बैरिकेटिंगः उप विकास आयुक्त द्वारा निदेश दिया गया कि विगत वर्ष की भांति महाशिवरात्री को दर्शनार्थियों के प्रवेश एवं निकास के लिए महिला एवं पुरूष प्रवेश एवं निकास मार्ग निर्धारित किया जाय तथा प्रवेश एवं निकास मार्ग को अलग रखा जाए ताकि भीड़ को नियंत्रण करने में असुविधा नहीं हो। यह निदेश भी दिया गया कि मंदिर में प्रवेश मार्ग

 

में ड्रॉप गेट बनाया जाय एवं ड्रॉप गेट पर पुरूष / महिला सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति की जाए। सुरक्षा व्यवस्थाः अनुमंडल पदाधिकारी के पृच्छा पर सचिव ने बताया कि महाशिवरात्री को 50 स्वंय सेवक मंदिर परिसर में उपस्थित रहकर व्यवस्था संचालन में आवश्यक सहयोग करते है। उन्हें निदेश दिया गया कि व्यवस्था संचालन में जो स्वंय सेवक रहेंगे उन्हें अनिवार्य रूप से बैच लगवाना सुनिश्चित करेंगे ताकि उनकी पहचान हो सके एवं असामाजिक तत्वों को उनके सहयोग से चिन्हित किया जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी के स्तर से विगत वर्ष के आधार पर इस बार भी अपेक्षित संख्या में दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दिया गया है। उप विकास के पृच्छा पर सचिव ने बताया की पूर्व से मंदिर परिसर में सी०सी०टी०मी० कैमरा लगे है। सचिव को निदेश दिया गया कि सी०सी-०टी०मी० कैमरा से संपूर्ण मेला परिसर को सत्तत्निगरानी किया जाय। सचिव को निदेश दिया गया कि संपूर्ण मेला अवधि में मंदिर परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित करेंगे जिसमें ध्वनि विस्तार यंत्र के अतिरिक्त रौशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। नियंत्रण कक्ष के गेट पर एक बड़ा बैनर लगाया जाय जिसमें

 

सभी संबंधित पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी को मोबाईल नम्बर बड़े-बड़े साफ अक्षरों में अंकित रहेगा। स्वास्थ्य शि-विरः-उप विकास आयुक्त द्वारा सिविल सर्जन को निदेश दिया गया कि महाशवरात्री के दिन हलेश्वर स्थान मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर स्थापित किया जायेगा, जिसमें पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाओं के साथ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी की प्रतिनियुक्ति वे अपने स्तर से करेंगे एवं मंदिर परिसर में छिड़काव हेतु चूना एवं हीमेक्सिन आवश्यक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करायेंगे। पेयजल एवं स्वच्छताः उप विकास आयुक्त की पृच्छा पर सचिव ने बताया कि मंदिर परिसर में 07 चापाकल उपलब्ध है। यह बताया गया कि श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ रहने के कारण संपूर्ण परिसर में गंदगी फैल जाता है। नगर आयुक्त, नगर निगम, सीतामढ़ी में उपलब्ध सफाई कर्मी से मंदिर परिसर की सफाई सुनिश्चित करेंगे। रौशनी व्यस्थाः-उप विकास आयुक्त द्वारा सचिव को निदेश दिया गया कि मंदिर परिसर में उपलब्ध जेनरेटर से संपूर्ण मंदिर परिसर एवं उसके इर्द-गिर्द रौशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। यदि आवश्यक हो तो मेला से पूर्व उसकी मरम्मति करा लिया जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button