सीतामढ़ी

रीगा, रामनगरा गांव में बाइक और टेम्पो में जबरदस्त टक्करदो लोग जख्मी

रीगा, रामनगरा गांव में बाइक और टेम्पो में जबरदस्त टक्करदो लोग जख्मी

कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता

सीतामढ़ी : सदर अस्पताल की व्यवस्था कहे तो राम भरोसे चल रहा है। सदर अस्पताल के चिकित्सीय व्यवस्था में सुधार को लेकर वरीय अधिकारी लगातार सदर अस्पताल का निरीक्षण कर आदेश जारी कर रहे है। लेकिन उसके बावजूद अस्पताल में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। सोमवार की रोज सदर अस्पताल परिसर में स्ट्रेचर के आभार में सड़क दुर्घटना में आए दो व्यक्ति को पुलिस द्वारा कंधे पर उठाकर इमरजेंसी वार्ड के बेड पर रखते देखा गया। दोनों व्यक्ति सड़क दुर्घटना में जख्मी होकर आया था। दोनों व्यक्ति सोनबरसा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर वार्ड नंबर 6 निवासी वाजिद साह के 22 वर्षीय पुत्र निराले एवं नर्ईम साह के पुत्र दुलारे सड़क दुर्घटना में रामनगर पिकेट से पांच कदम की दूरी पर जख्मी हो गया। जख्मी हालत में देख भासर पिकेट प्रभारी धीरज कुमार स्वयं अपने थाने की गाड़ी में लेकर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंचे, पहुंचते ही वह सब से पहले स्ट्रेचर को खोजा लेकिन अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर दोनों जख्मी व्यक्ति को कंधे पर उठाकर इमरजेंसी वार्ड में ले जाकर बेड पर रखा। उसने बताया कि काफी देर इंतजार के बाद भी स्ट्रेचर नहीं मिलने पर उस दोनों जख्मी व्यक्ति को कंधे पर बैठाकर इमरजेंसी वार्ड में रखा है। जिसके बाद उसका प्राथमिक उपचार कर वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।वह दोनों व्यक्ति अपनी बाइक से सोनबरसा की तरफ से सीतामढ़ी आ रहा था उसी बीच सीतामढ़ी से एक ऑटो रिक्शा सोनबरसा की तरफ जा रही थी,उसी दौरान दोनों आमने-सामने टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दोनों व्यक्ति जख्मी हो गए थे। जबकि ऑटो में बैठे व्यक्ति के साथ कोई हताहत की सूचना नहीं मिली है।इस बाबत अस्पताल प्रबंधक विजय चंद्र झा ने बताया कि अस्पताल में प्रयाप्त मात्रा में स्ट्रेचर उपलब्ध हैं, उसके वाबजूद मरीज इलाज कराने के लिए बिना स्ट्रेचर के कैसे जा रहें हैं उसके लिए इससे संबंधित इंचार्ज से जबाब तलब की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button