
थानेदारों का वेतन रोके जाने से महकमा में हड़कंप
सीतामढ़ी: विशाल समाचार संवाददाता
सीतामढ़ी, एसपी की कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। एसपी अमित रंजन ने जिले के सभी थानेदारों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई कर अपनी कार्यशैली स्पष्ट कर दिया है कि कर्तव्य प्रति सजग नही रहने वाले पुलिस पदाधिकारी बख्शे नही जायेंगे। एसपी की इस कार्रवाई के बाद बड़े पैमाने पर थानेदारों के भी जल्द ही बदले जाने की चर्चा तेज हो गयी है। बताया जा रहा है कि कई थानेदारों की कुर्सी जाने वाली है। नए एसपी जिले की विधि-व्यवस्था को लेकर नए पुलिस पदाधिकारियों को थानेदारी की कमान सौंप सकते है। इधर, एसपी ने काम का ब्योरा नहीं देने पर नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, महिन्दवारा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा, रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, मेहसौल थानाध्यक्ष फेराज हुसैन, रीगा थानाध्यक्ष संजीव कुमार, मेजरगंज थानाध्यक्ष ललित कुमार, बैरगनिया थानाध्यक्ष रामाशंकर कुमार, सुरसंड थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय, नानपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पुपरी थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण कुमार सिंह, बाजपट्टी थानाध्यक्ष सरोज कुमार, सोनबरसा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार कुशवाहा, बेलसंड थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद, अनुजाति/जनजाति थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक, महिला थानाध्यक्ष श्वेता स्वराज, डुमरा थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, पुनौरा थानाध्यक्ष आलोक कुमार, गाढ़ा थानाध्यक्ष रॉकी कुमार, सुप्पी थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार, सहियारा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, बेला थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर, परिहार थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम, भिद्धा थानाध्यक्ष रविकांत कुमार, भुतही थानाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, कन्हौली थानाध्यक्ष सेन्टू कुमार, बथनाहा थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी, चोरौत थानाध्यक्ष सुखविन्द्र नैन, बोखड़ा थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार और परसौनी थानाध्यक्ष ओमपुकार प्रिय के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया है।
#सीतामढ़ी #बिहार #सीतामढ़ीपुलिस

