रीवा

उप मुख्यमंत्री ने लक्ष्मणबाग गौशाला परिसर में कृष्णवट वृक्ष व भोजपत्र वृक्ष का रोपण किया

उप मुख्यमंत्री ने लक्ष्मणबाग गौशाला परिसर में कृष्णवट वृक्ष व भोजपत्र वृक्ष का रोपण किया

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता

 

. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला परिसर में कृष्णवट वृक्ष व भोजपत्र वृक्ष का रोपण किया। उन्होंने कहा कि इन वृक्षों में भगवान का वास होता है। इनका रोपण गौशाला के लिए सौभाग्यशाली है। श्री शुक्ल ने कहा कि लक्ष्मणबाग गौशाला के प्रताप से ही बसामन मामा गौवंश वन्य विहार की स्थापना हुई तथा हिनौती में गौधाम का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि लक्ष्मणबाग गौशाला से संबद्ध सभी जन साधुवाद के पात्र हैं जो इसे प्रभावी व सिद्ध क्षेत्र बनाने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। इस गौशाला में प्रदेश के मुख्यमंत्रियों, मनीषियों व संतों का आगमन हो चुका है। श्री शुक्ल ने कहा कि आने वाली पीढ़ी कृष्णवट वृक्ष व भोजपत्र वृक्ष के धार्मिक महत्व को समझकर पुण्य प्राप्त कर पाएगी। उन्होंने दोनों वृक्षों को उपलब्ध कराने के लिए बाला व्यंकटेश शास्त्री जी को साधुवाद दिया। इससे पूर्व श्री बाला व्यंकटेश शास्त्री ने दोनों वृक्षों के पौराणिक व धार्मिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मार्च माह के अंतिम सप्ताह में लक्ष्मणबाग गौशाला परिसर में कल्पवृक्ष भी उप मुख्यमंत्री जी द्वारा रोपित किया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने गौपूजन कर गाय को गुड़ खिलाया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, जिला भाजपाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, गोकरण जी महाराज, घनश्याम ताम्रकार, डॉ राजेश मिश्रा, डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी सहित शहर के प्रबुद्धजन व गौशाला से जुड़े व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button