सीतामढ़ी

सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार / नौकरी देने का अभियान सतत एवं प्रभावी रूप से जारी है

सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार / नौकरी देने का अभियान सतत एवं प्रभावी रूप से जारी है

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी

सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार / नौकरी देने का अभियान सतत एवं प्रभावी रूप से जारी है। इस क्रम में सरकार द्वारा सीतामढ़ी जिले के लिए 17 सहायक उर्दू अनुवादक की नियुक्ति की गई है।समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के कर कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने नवनियुक्त उर्दू अनुवादकों को बधाई दी तथा उनके मंगलमय जीवन की कामना की। उन्हें सरकारी दायित्व एवं समय का पाबंद रहने तथा समर्पित एवं निष्ठाभाव से कार्य करने को कहा।

 

अनुवाद पदाधिकारी (उर्दू) सह प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग मो शफी अहमद ने बताया है कि जावेद अख्तर, शोदा खातून, मो कलामुद्दीन, आसिफ महमूद ,आफरीन निशात, नाजिया अंजुम, मोजाहिदुल इस्लाम, आसिफ नाज, फलक नाज, मो अहमदुर रहमान, मो शकील अख्तर, मो रेहान आलम मो नसीम, मलका तस्लीम, तौसीफ अहमद, दरखशा परवीन नूर ऐदा खातून को नियुक्ति पत्र दिया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनन राम, जिला भू अर्जन अधिकारी विकास कुमार के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button