Uncategorized

एथलेटिक्स कलस्टर प्रतियोगिता-2025 में इटावा पुलिस द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुये प्राप्त किये गये 56 पदक ।

एथलेटिक्स कलस्टर प्रतियोगिता-2025 में इटावा पुलिस द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुये प्राप्त किये गये 56 पदक ।

 

जनपद फतेहगढ़ में सम्पन्न हुयी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एसएसपी इटावा द्वारा किया गया सम्मानित ।

दिनांक 11.04.2025 से दिनांक 13.04.2025 तक जनपद फतेहगढ़ में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे इटावा पुलिस के महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । इन सभी प्रतियोगिता में विजयी एवं गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को आज दिनांक 15.04.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार द्वारा पुलिस लाइन इटावा में 500-500/- रुपये के नकद राशि  से सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार अनुशासन, लगन एवं मेहनत के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिये शुभकामनाएं दी गयी ।

प्रतियोगिता में जनपद इटावा के खिलाड़ी छाये रहे और विभिन्न प्रतिस्पर्धा में कुल 56 पदक प्राप्त किये गये जिसमें से 23 गोल्ड मेडल 17 सिल्वर मेडल व 26 कांस्य पदक तथा जोन के सभी जनपदों के खिलाड़ियो द्वारा प्राप्त किये गये पदक के अनुसार अंको का वर्गीकरण करते 01 चल वैजयंती प्राप्त की गयी ।

इस दौरान खिलाड़ियों को अभ्यास कराने एवं उनको कड़ी मेहनत करने के लिये प्रोत्साहित करने वाले टीम कोच मुख्य आरक्षी पीटाआई अमोल सिंह द्वारा विशेष योगदान देने के फलस्वरूप उनको सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार टीम के बेहतर प्रदर्शन हेतु निरंतर कार्य करने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button