पूणे

जागतिक पुस्तक दिन के अवसर पर पुस्तक महोत्सव को उत्स्फूर्त प्रतिसाद

जागतिक पुस्तक दिन के अवसर पर पुस्तक महोत्सव को उत्स्फूर्त प्रतिसाद

 

पुणे: एमआयटी-वर्ल्ड पीस युनिव्हर्सिटी, कोथरूड में पालवीया फाऊंडेशन द्वारा और नुक्कड कॅफे, एमआयटी-वर्ल्ड पीस युनिव्हर्सिटी (एमआयटीडब्ल्यूपीयू), नॅशनल एचआरडी नेटवर्क-पुणे चॅप्टर, विलू पुनावाला फाऊंडेशन, समिक्षा सोशल इनिशिएटिव्ह और रायटर्स वेब के सहयोग से आयोजित पुस्तक महोत्सव को उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला. इस पुस्तक महोत्सव के उद्घाटन के दौरान प्रख्यात भारतीय टेलिव्हिजन निर्माता और सादरकर्ता सिध्दार्थ काक, सकाळ माध्यम समुह के प्रकाशन व्यवसाय प्रमुख आशुतोष रामगीर, लेखक एवं दिग्दर्शक किरण यज्ञोपवित एमआयटी-वर्ल्ड पीस युनिव्हर्सिटी (एमआयटीडब्ल्यूपीयू) के कुलगुरू डॉ.आर.एम.चिटणीस, चीफ ॲकेडेमिक ऑफिसर डॉ. संजय कामटेकर, एमआयटीडब्ल्यूपीयू के स्कुल ऑफ लिबरल आर्टस्‌‍ के अधिष्ठाता डॉ. विशाल घुले, अनुवादक एवं भाषा प्रशिक्षक ललिता मराठे, पालवीया फाऊंडेशन और नुक्कड कॅफे के संस्थापक वैभव पालीवाल और एनएचआरडी पुणे चॅप्टर के अध्यक्ष अमन राजाबली इत्यादि मान्यवर उपस्थित थे.

 

एमआयटीडब्ल्यूपीयू के स्कुल ऑफ लिबरल आर्टस्‌‍ की सहायक प्राध्यापिका श्रेया बेरा ने फ्रॉम लेटर्स ॲन्ड डायरीज्‌‍ इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रख्यात भारतीय टेलिव्हिजन निर्माता और सादरकता सिध्दार्थ काक से उनके लव्ह, एक्झाईल, रेडेमप्शन इस नए किताब के बारे में बात की.

 

एमआयटीडब्ल्यूपीयू स्कुल ऑफ लिबरल आर्टस्‌‍ के सहायक प्राध्यापक संदीप पगार ने शेपिंग स्टोरीज, पब्लिशिंग ड्रीम्स इस कार्यक्रम के माध्यम से सकाळ माध्यम समुह के प्रकाशन व्यवसाय प्रमुख आशुतोष रामगीर से बात की.

 

इस महोत्सव में दृष्टिहीन कवि, दिव्यांग लेखक, तिहार जेल के कैदियों की कविता का सादरीकरण किया. महोत्सव के दूसरे दिन उद्देश्यपूर्ण लेखन, साहित्य का महत्व और कृती को प्रेरणा देने के लिए आकर्षक कथन करने की क्षमता इस विषय पर भी गहरा मार्गदर्शन किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button