सीतामढ़ी

जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडे के द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीगा का किया

जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडे के द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीगा का किया

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी

जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडे के द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीगा का किया औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद चिकित्सा अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि, “स्वास्थ्य केंद्र आमजन के लिए पहली आशा की किरण होता है, यहां बेहतर सुविधा मिलना लोगों का अधिकार है।” उन्होंने व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।

 

जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड स्तर पर चमकी बुखार को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता एवं तैयारी की भी समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने AES /JE वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वे संतुष्ट दिखे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ -सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।इसके साथ ही भवन का रंग— रोगन करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण नियमित रूप से किया जाएगा और जो भी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें दूर कर जनहित में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर अखिलेश कुमार, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉक्टर आरके यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button