Uncategorized

टाटा पावर ने राज्य भर में 230 से अधिक महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर को सौर ऊर्जा से लैस करके महाराष्ट्र के हरित ऊर्जा संक्रमण को गति दी

टाटा पावर ने राज्य भर में 230 से अधिक महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर को सौर ऊर्जा से लैस करके महाराष्ट्र के हरित ऊर्जा संक्रमण को गति दी

प्रमुख ज़िलों के 100 अस्पताल, 64 स्कूल, 72 सरकारी इमारतें इसमें शामिल हैं, 1.3 लाख टन CO2 उत्सर्जन को रोका जाएगा, जो 20 लाख पेड़ लगाने के बराबर है

 

 

 

 

महाराष्ट्र:  सार्वजनिक बुनियादी सेवा-सुविधाओं को सौर ऊर्जा से लैस करने की महाराष्ट्र सरकार की पहल के समर्थन में, टाटा पावर ने राज्य भर में 230 से अधिक सार्वजनिक संस्थानों को सफलतापूर्वक सौर ऊर्जा से लैस किया है। यह महत्वाकांक्षी कदम उठाकर टाटा पावर ने कुल मिलाकर लगभग 107 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा क्षमता का योगदान दिया है। सौर ऊर्जा से लैस संस्थानों में प्रमुख ज़िलों में 100 अस्पताल (3.6 मेगावाट), 64 स्कूल (2 मेगावाट) और 72 सरकारी और संस्थागत इमारतें (100 मेगावाट) शामिल हैं।

टाटा पावर के ये इंस्टालेशन 1.3 लाख टन CO2 उत्सर्जन को ऑफसेट कर रहे हैं, जो 20 लाख पेड़ लगाने के बराबर है।

यह प्रयास भारत के स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण को सक्षम करने और समुदाय पर केंद्रित स्थिरता का समर्थन करने के लिए टाटा पावर की व्यापक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। देश की सबसे भरोसेमंद और ज़िम्मेदार ऊर्जा कंपनियों में से एक, टाटा पावर, महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधाओं को सौर ऊर्जा से लैस करके, ऊर्जा लागत को कम करने, ऊर्जा विश्वसनीयता में सुधार करने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद कर रही है। कंपनी व्यावहारिक और आगे बढ़ाए जाने योग्य अक्षय ऊर्जा समाधान देने के लिए सरकारी निकायों के साथ मिलकर काम कर रही है, जो महाराष्ट्र के हरित विकास एजेंडे में सार्थक रूप से योगदान दे रहे हैं।

टाटा पावर ने पूरे भारत में 1.5 लाख सौर ऊर्जा इंस्टालेशन का पड़ाव पार कर लिया है, जो देश की नंबर 1 रूफटॉप सौर कंपनी के रूप में इसका स्थान दर्शाता है। लगभग 3 गीगावॉट की कुल संस्थापित रूफटॉप क्षमता के साथ, कंपनी भारत की स्वच्छ ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। टाटा पावर सोलरूफ व्यवसाय ने 700 से अधिक शहरों में अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित की है। टाटा पावर सोलरूफ उपभोक्ताओं को बिजली बिलों पर 80% तक की बचत, सौर मॉड्यूल पर 25 साल की वारंटी प्रदान करता है और साथ ही इसने 300 से अधिक शहरों में 575 से अधिक चैनल भागीदारों की एक मज़बूत इकोसिस्टम बनाई है, जो अंतिम यूज़र तक विश्वसनीय वितरण और सेवा सुनिश्चित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button