सीतामढ़ी

नीतीश कुमार,माननीय मुख्यमंत्री,बिहार की‌ अध्यक्षता में बिहार में शहरीकरण के बढ़ते कदम “आपका शहर आपकी बात ” कार्यक्रम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुआ

नीतीश कुमार,माननीय मुख्यमंत्री,बिहार की‌ अध्यक्षता में बिहार में शहरीकरण के बढ़ते कदम “आपका शहर आपकी बात ” कार्यक्रम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुआ

 

सीतामढ़ी विशाल समाचार प्रतिनिधि: आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को श्री नीतीश कुमार,माननीय मुख्यमंत्री,बिहार की‌ अध्यक्षता में बिहार में शहरीकरण के बढ़ते कदम “आपका शहर आपकी बात ” कार्यक्रम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ 25 अप्रैल 2025 से किया जाएगा।नगर निगम सीतामढ़ी के तत्वाधान में वार्ड नंबर- 03 महारानी स्थान,सीतामढ़ी में “आपका शहर आपकी बात ” कार्यक्रम के तहत नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता हेतु मुहल्ला सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम स्थल से जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं जिला के वरीय पदाधिकारीगण के साथ स्थानीय निवासी गण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए माननीय मुख्यमंत्री बिहार की समीक्षात्मक बैठक से जुड़े रहें।उक्त मौके पर श्री मोतीलाल प्रसाद,माननीय मंत्री कला संस्कृति एवं युवा विभाग,बिहार,नगर महापौर रौनक जहां परवेज,नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पांडे एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

नगर आयुक्त ने इस संबंध में बताया कि इस कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता है कि इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।जिला प्रशासन एवं निकायों के अधिकारी आम जन से संवाद स्थापित कर उनके प्राथमिकताओं एवं आवश्यकताओं को जानेंगे और विकास योजनाओं को उनके अनुरूप प्राथमिकता देंगे।इस पहल से न केवल नगरों की भौतिक स्थिति में सुधार होगा बल्कि नागरिकों को शासन में विश्वास और सुदृढ़ होगा। यह अभियान शहरी जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा सशक्त और समावेशी शहरी बिहार के निर्माण की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button