राष्ट्रीय पंचायत दिवस मनाने के लिए नोडल अधिकारी तैनात
रीवा विशाल समाचार संवाददाता रीवा और मऊगंज जिले में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। विकासखण्ड स्तर पर समारोह के आयोजन के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि विकासखण्ड रीवा के लिए परियोजना अधिकारी श्रीमती स्मिता खरे, रायपुर कर्चुलियान के लिए सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती आभा सिंह, गंगेव तथा नईगढ़ी में जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती फरहत जैव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विकासखण्ड सिरमौर में लेखाधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय, विकासखण्ड जवा में ऑडिटर एलबी सिंह, त्योंथर में परियोजना अधिकारी मनरेगा शिव सोनी, मऊगंज में सहायक परियोजना अधिकारी राजेश शुक्ला तथा हनुमना में सहायक संचालक आरके सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने शासन के निर्देशों के अनुसार विकासखण्डों में राष्ट्रीय पंचायत दिवस समारोहपूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
।


