सीतामढ़ी

पहलगाम जम्मू कश्मीर आतंकी हमला के विरोध में कैंडल मार्च का किया गया आयोजन 

पहलगाम जम्मू कश्मीर आतंकी हमला के विरोध में कैंडल मार्च का किया गया आयोजन 

 

विकेश कुमार पुर्वे सीतामढ़ी

 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम मे हुए आतंकी हमला के विरोध मे बिहार के सीतामढ़ी मे अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाजपट्टी ब्लॉक परिसर के मंगलाधाम से लेकर स्टेट बैंक चौक , हरिहर पथ होते हुए अमर शहीद रामफल मंडल चौक तक कैंडल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया| साथ ही दो मिनट मौन रखकर मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी | कार्यक्रम का नेतृत्व प्रांत कार्यकारिणी दिपेश झा ने की | प्रांत कार्यकरिणी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम मे आतंकी संगठनों के द्वारा निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर की गई निर्मम हत्या की हम करी निंदा करते हैं साथ ही दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हैं| नगर प्रमुख केशव सिंह ने कहा की जम्मू कश्मीर के पहलगाम मे हुए आतंकी हमला न सिर्फ मानव की हत्या है बल्कि वहा के स्थान के नागरिकों की आर्थिक हत्या है| आतंकियों को सजा दिलवाने के लिए देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवम रछा मंत्री से त्वरित करवाई के लिए नए कानून की मांग करते हैं| मौके पर मीडिया प्रभारी मुकुंद सिंह कार्यालय मंत्री वाल्मीकि सिंह जनमेजय कुमार नवनीत झा केशव झा आदर्श कुमार रितेश झा शुभम झा प्रीति झा शिवम कुमार अविनाश कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button