Uncategorized

शिक्षा विभाग के एक कर्मी के विरुद्ध काम के एवज में पैसा मांगने से संबंधित प्राप्त आवेदन के विरुद्ध जिलाधिकारी ने लिया त्वरित एक्शन

शिक्षा विभाग के एक कर्मी के विरुद्ध काम के एवज में पैसा मांगने से संबंधित प्राप्त आवेदन के विरुद्ध जिलाधिकारी ने लिया त्वरित एक्शन

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी

संबंधित कर्मी को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया,कड़ी फटकार लगाई एवं कर्मी का वेतन बंद करने का दिया आदेश।

 

*जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग के द्वारा की गई त्वरित करवाई, आवेदिका की आवेदन को किया गया निष्पादित।*

 

रेखा देवी, घर भंडारी, वार्ड नंबर 04,बेलसंड अपने पुत्र धीरज कुमार जिसका नामांकन नवोदय विद्यालय में कराया जाना है ,इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रति हस्ताक्षरित उत्तीर्णता प्रमाण पत्र हेतु रेखा देवी के द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय से संपर्क किया गया,जहां कार्यालय कर्मी संजीव कुमार के द्वारा काम के आवाज में पैसे की मांग की गई जिसकी शिकायत रेखा देवी के द्वारा जिलाधिकारी को की गई और आज जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन के माध्यम से उन्होंने अपनी बात रखी। जिलाधिकारी द्वारा इस पर फौरी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के कर्मी संजीव कुमार को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया गया। जिलाधिकारी के द्वारा उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए उनका वेतन स्थगित करने का आदेश दिया गया। साथ ही जिला शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि उक्त आवेदक का निष्पादन शीघ्र की जाए। वही रेखा देवी द्वारा बताया गया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उत्तीर्णता प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किया गया था। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रति हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र चाहिए था। जिसके लिए उन्हें बार-बार दौड़ाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा फौरन कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया।तत्पश्चात शिक्षा विभाग द्वारा प्रति हस्ताक्षरित उत्तीर्णता प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button