इटावा

फार्मर रजिस्ट्री / किसान कार्ड न बनवाने वाले कृषक हो सकते हैं सरकारी योजनाओं से बंचित

फार्मर रजिस्ट्री / किसान कार्ड न बनवाने वाले कृषक हो सकते हैं सरकारी योजनाओं से बंचित

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

भारत सरकार द्वारा संचालित एग्री स्टेट योजना अंतर्गत जनपद के समस्त कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री किसान कार्ड बनाए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन जनपद के समस्त ग्राम पंचायतो में किया जा रहा हैं आज दिनांक 25 अप्रैल 2025 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी उप जिलाधिकारी भर्थना एवं कृषि विभाग से उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी के द्वारा ग्राम बिजौली विकासखंड महेवा तहसील भरथना में फार्मर रजिस्ट्री कैंप/ चौपाल लगाई गई चौपाल में जिलाधिकारी महोदय द्वारा किसानों को फार्मर रजिस्ट्री किसान कार्ड के लाभ के बारे में विस्तार से बताया पी एम किसान सम्मान निधि खाद बीज दवाओं आदि कृषि निवेशों का वितरण आपकी जमीन के हिसाब से होगा जो आपके फार्मर आई डी भूमि अंकित होगी ये सारा डेटा कंप्यूटर मे फीड रहेगा जिन किसानों की बरासत दर्ज हुयी उकने फार्मर आई डी बनने मे दिक्कत आ रही है उसका समाधान जल्द कर लिया जायेगा और उनका भी फार्मर आई डी बना दी जायेगी एवं जनपद के सभी कृषक बंधुओ से अपील की वह अपनी फार्मर रजिस्ट्री किसान कार्ड अवश्य बनवाने इसके साथ ही जिन कृषक परिवारों का राशन कार्ड नहीं बना है वह समस्त कृषक परिवार अपनी फेमिली आई डी अवश्य बनवा लें अन्यथा भविष्य में सरकार द्वारा किसानों के किसानों के हितार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से वंचित हो सकते हैं अंत में जिलाधिकारी द्वारा बिजौली की साधन सहकारी समिति समिति को संचालित कराने के उप कृषि निदेशक को निर्देश दिये।

श्री आर एन सिंह उप कृषि निदेशक इटावा द्वारा ग्राम चौपाल में उपस्थित समस्त किसानों को रबी की फसल कटाई के बाद गहरी जुताई अवश्य करें जिससे मृदा जनित रोग नष्ट हो जाते हैं और आगामी खरीफ की फसल में रोग कम आते हैं साथ ही समस्त किसानों बंधुओं से अपने खेत की मिट्टी जाँच अवश्य कराने की अपील की इस समय जनपद के समस्त राजकीय बीज भंडारों पर ढैंचा का बीज एट सोर्स सब्सिडी पर उपलब्ध है किसान भाई अपनी खतौनी आधार कार्ड लेकर जाये और बीज प्राप्त कर सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button