
किसान की झोपड़ी में लगी आग से गेहूं व भूसा जलकर हुआ राख
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा/जसवंतनगर: बलरई थाना क्षेत्र के घुरहा जाखन गांव में दोपहर 1 बजे के करीब झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है आग लगने से वहां रखी दो अन्य झोपड़ियां भी जलकर राख हो गई पास में ही बने भूसे के कूप भी जलकर राख हो गए झोपड़ी के अंदर रखे कपड़े व 5 कुंतल गेंहू भी इसी आग में जलकर राख हो गए।
आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी तभी ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझा लिया लेकिन तब तक किसान का सब कुछ जलकर राख हो चुका था
विवरण के अनुसार अतुल कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी जाखन इसी झोपड़ी में काफी समय से अपने बच्चों के साथ रह रहा था आग लगने के समय पर पीड़ित अपने बच्चों के साथ पेड़ की छांव में विश्राम कर रहा था तभी अचानक आग की तेज लपटें दिखाई दी तो उसका छोटा भाई आग लगी देख झोपड़ी की तरफ भागा तो उसमें बंधे गाय भैंस को हटाते समय वो भी झुलस गया लेकिन उसने पालतू जानवरों को बचा लिया पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है


