
विश्व मलेरिया दिवश’’ 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर डॉक्टर बी o के सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा की अध्यक्षता में उनके सभागार कछ में आयोजन किया गया
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
’’विश्व मलेरिया दिवश’’ 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर डॉक्टर बी o के सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा की अध्यक्षता में उनके सभागार कछ में आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 श्रीनिवास यादव ने मलेरिया उन्मूलन की शपथ दिलाई। जिला मलेरिया अधिकारी श्री एस o एन o सिंह ने मलेरिया नियन्त्रण कार्यक्रम के अर्न्तगत जनपद में चल रहे मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में 2030 तक मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है तथा विश्व मलेरिया दिवस के उपर प्रकाश डालते हुए बताया कि पहले अफ्रिका महादीप में मलेरिया दिवस मनाया जाता जाता था लेकिन 2007 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पूरे विश्व में मनाने का फैसला लिया गया 2008 से पूरे विश्व में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाने लगा इसे मनाने का मूल उदद्ेश्य इस बीमारी के प्रति लोगो में जागरूकता लाना है साथ ही लोग इस बीमारी से सचेत रहे। जार्जिया और श्रीलंका विश्व के प्रथम देश है जो मलेरिया बीमारी से मुक्त हो चुका है भारत में इस बीमारी से मुक्ति के लिए 2030 तक का लक्ष्य रखा गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 श्रीनिवास यादव ने जनपद में मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में एल0ए0/एल0टी0 व आशा बहनो के द्वारा किए जा रहे कार्यो तथा जिला मलेरिया अधिकारी के द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की । इस कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय के तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।


