
बिहार के सीतामढ़ी मे एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू सुरसंड में दो बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित
विकेश कुमार पुर्वे सीतामढ़ी
बिहार के सीतामढ़ी मे एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू सुरसंड में दो बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुरुआत हो गई। जिसमें बिहार के विभिन्न कॉलेजों एवं स्कूलों के कैडेट्स सरयू उच्च विद्यालय सुरसंड कैंप स्थल पहुंच रहे थे। शाम 4:00 बजे तक करीब 558 कैडेट ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। कैंप स्थल पर कैडेट के रहने के लिए सुंदर आवासीय परिसर में स्वच्छ कमरे, पेयजल की उचित व्यवस्था, मेडिकल की एक पूरी टीम दिनरात कार्यरत की गई है। विद्यालय परिसर रोशनी से जगमगा रहा है। कैडेट्स का सर्वप्रथम कागजात वेरीफिकेशन जिसमें बायोमेट्रिक आधार सत्यापन, रिस्क फॉर्म, कैंप फॉर्म, खाता संख्या इत्यादि का मिलन किया गया। प्रत्येक कैडेट्स को पानी की बोतल, केले, चिप्स, शीतल पेय दिया गया, दोपहर के भोजन उपरांत सभी कैडेट्स ने अपने निर्धारित आवासीय परिसर के आवंटित कक्ष में स्थान ग्रहण किया। कैंप कमांडेंट कर्नल के चट्टोपाध्याय, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल विक्रम अजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम जिसमें सूबेदार मेजर शैलेंद्र प्रताप सिंह सूबेदार भवन चंद्र, टी डोडराई, दिनेश सिंह, राजेश कुमार, शुघर सिंह, संजय सिंह राजीव भट्ट, अजीत सिंह जयकुमार सिंह, बटालियन हवलदार मेजर मनीष चंद्र हवलदार संदीप प्रकाश, हरेंद्र सिंह नेगी, संदीप सिंह, बलबीर सिंह, आकाश थापा, अजय सिंह, कमल, रणजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, मुक्ता नारायण श्रेष्ठ, मृणाल दास, नायक पंथ जीत, कार्यालय सहायक सतीश कुमार, प्रेम सिंह, उपेंद्र सिंह, सोनू कुमार, साजन कुमार, प्रिंस कुमार, रंजन सिंह, पिंकी कुमारी, नवनीत एवं मोहन सिंह तथा गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर सुषमा ए एन ओ सेकंड ऑफिसर अरुण कुमार थर्ड ऑफिसर नीलांचली शुक्ला के कैम्प संचालित किया जाएगा। नगर पंचायत सुरसंड।


