सीतामढ़ी

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सीतामढ़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सीतामढ़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन

विशाल समाचार संवाददाता 

सीतामढ़ी: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में श्रम संसाधन विभाग द्वारा शांति नगर स्थित संयुक्त श्रम भवन के सभागार में एक दिवसीय जागरूकता शिविर सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डुमरा सदर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंद्रनाथ राम ने की। उन्होंने श्रमिकों को पंजीकरण कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। चंद्रनाथ राम ने न्यूनतम मजदूरी से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल से असंगठित क्षेत्रों के कामगारों के लिए सरकार द्वारा नई मजदूरी दरें लागू की गई हैं। इसमें अकुशल श्रमिकों के लिए ₹424, अर्द्धकुशल के लिए ₹440, कुशल श्रमिकों के लिए ₹536 तथा अतिकुशल श्रमिकों के लिए ₹654 प्रतिदिन निर्धारित किया गया है।कार्यक्रम का संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रौशन कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि ‘बिहार प्रवासी कामगार ऐप’ के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों को सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों को आंशिक अपंगता पर ₹50,000, पूर्ण अपंगता पर ₹1,00,000 तथा मृत्यु की स्थिति में आश्रितों को ₹2,00,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। साथ ही श्रमिक कल्याण से जुड़ी अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे श्रमिक अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकें। कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित सवाल पूछे और महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस अवसर पर प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने बाल श्रम उन्मूलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बचपन अनमोल है, इसे संवारना और बचाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों को बाल श्रम के विरुद्ध शपथ भी दिलाई | कार्यक्रम में एलईओ पंकज कुमार, श्वेता कुमारी, सुशांत कुमार, प्रमोद कुमार, निशांत प्रेम, संतोष कुमार, राज कुमार, माया कुमारी, योगेन्द्र राम, सुनील कुमार, रूबी कुमारी सहित सभी कर्मचारी, मजदूर यूनियन के नेता महेश झा, प्रथम संस्था के बीरेंद्र कुमार, अदिथी संस्था की माधुरी कुमारी, विपेंद्र ठाकुर समेत श्रमिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button