सीतामढ़ी

रून्नी सैदपुर प्रखंड में छापेमारी के समय 100 से अधिक प्लास्टिक का खाली बैग बोरा सिलने की मशीन मौके पर मिली : जिलाधिकारी सीतामढ़ी 

रून्नी सैदपुर प्रखंड में छापेमारी के समय 100 से अधिक प्लास्टिक का खाली बैग बोरा सिलने की मशीन मौके पर मिली : जिलाधिकारी सीतामढ़ी 

 

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी 

रुन्नीसैदपुर प्रखंड के वार्ड नंबर 8 में गुप्त सूचना के आधार पर जिलाधिकारी रिची पांडेय के निर्देश पर सदर अनुमंडल अधिकारी संजीव कुमार के द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें 100 से अधिक प्लास्टिक का खाली बैग बोरा सिलने की मशीन मौके पर मिली

 

रुन्नीसैदपुर प्रखंड के वार्ड नंबर 8 में गुप्त सूचना के आधार पर जिलाधिकारी रिची पांडेय के निर्देश पर सदर अनुमंडल अधिकारी संजीव कुमार के द्वारा छापेमारी की गई।शैलेंद्र महतो जो कि स्थानीय ट्रेडर्स हैं उनके यहां उक्त छापेमारी की गई। छापामारी में उनके यहां से काफी मात्रा में सरकारी चावल की बरामद की गई। साथ ही 100 से अधिक प्लास्टिक का खाली बैग, बोरा सिलने की मशीन, इत्यादि की भी बरामदगी की गई। पूछताछ करने पर सुरेंद्र महतो यह बताने में सक्षम नहीं थे कि बरामद चावल कहां से आया है। संभावना जताई जा रही है कि यह मध्यान भोजन का चावल है।संबंधित वरीय अधिकारी द्वारा चावल का सैंपल भी प्राप्त किया गया।जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल को सील कर दिया गया है एवं प्राथमिकी दर्ज करने की अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button