सीतामढ़ी

जिला समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए तकनीकी विभागों को स्पष्ट निर्देश।

जिला समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए तकनीकी विभागों को स्पष्ट निर्देश।

 

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता:

आज जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में संचालित विकासात्मक एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना, पुल एवं पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग, विद्युत प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग, बुडको, ब्रेडा, राष्ट्रीय उच्च पथ, पर्यटन एवं ई-किसान भवन सहित अन्य तकनीकी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं की प्रगति में आ रही बाधाओं को चिन्हित कर शीघ्र निष्पादन हेतु समन्वय स्थापित करें। उन्होंने विभिन्न योजनाओं हेतु भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निर्देश दिया गया कि इस हेतु संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय कर समाधान निकालना सुनिश्चित करें।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा, “विकास योजनाओं में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय समन्वय एवं नियमित फील्ड विजिट से ही योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सकता है। सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि फील्ड विजिट के दौरान ग्रामीण सड़कों की स्थिति से अवगत होना सुनिश्चित करेंगे साथ ही इस संबंध में प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करेंगे।

 

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आपदा पूर्व तैयारी के दृष्टिकोण से संबंधित विभाग अपने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें ताकि आगामी मानसून सत्र में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

 

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने विभागीय पदाधिकारियों को एक बार पुनः स्पष्ट किया कि वे योजनाओं की अद्यतन स्थिति से उन्हें नियमित अवगत कराएं तथा कार्य में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें।

बैठक में उप विकास आयुक्त मनन राम के साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न तकनीकी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button