
रायसोनी के छात्रों को मिली IEEE महिला इंजीनियरिंग छात्रवृत्ति
पुणे: जी एच रायसोनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, पुणे की द्वितीय वर्ष की कंप्यूटर इंजीनियरिंग की छात्रा कोमल कथवड़े और तृतीय वर्ष की मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा अनुजा भिसे को क्वेस्ट ग्लोबल द्वारा वित्त पोषित इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स (आईईईई) महिला इंजीनियरिंग छात्रवृत्ति 2024-25 से सम्मानित किया गया। इन छात्रायों को 78,000 रुपये मूल्य के लैपटॉप प्रदान किये गये हैं।
इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य भारत में महिला इंजीनियरिंग छात्राओं के लिए सशक्तिकरण और अवसरों को बढ़ावा देना है। छात्रवृत्ति के तहत इस वर्ष 153 कॉलेजों के 388 छात्रायों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है, जिनमें से महाराष्ट्र की 60 लड़कियों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। आईईईई विमेन इंजीनियरिंग स्कॉलरशिप, पुणे डिवीजन अध्यक्ष, और रायसोनी कंप्युटर इंजीनियरिंग की विभागाध्यक्ष, पुणे डॉ. सिमरन खियानी ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
क्वेस्ट ग्लोबल- पुणे सेंटर हेड तुषार जोशी, क्वेस्ट ग्लोबल ब्रांड मैनेजर ईएसजी गायत्री ठाकरे, आईईईई पुणे डिवीजन के अध्यक्ष डॉ. अमर बुचड़े, आईईईई पीईएस सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. सुरेखा देशमुख, पीईई एजुकेशन सोसाइटी की चेयर डॉ. राजश्री जैन, एआईएसएसएमएस के प्रिंसिपल पी.बी. माने, आईईईई इंडिया मैनेजर डॉ. अशोक विट्ठल डॉ. अश्पना शिरलकर, आईईईई पुणे के उपाध्यक्ष डॉ. मंदार भवालकर की मुख्य उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रायसोनी कॉलेज पुणे के कैंपस निदेशक डॉ. आर. डी. खराडकर ने कहा कि यह छात्रवृत्ती प्राप्तकर्ताओं के शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी, जिससे उन्हें इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के निरंतर विकसित क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने में मदद मिलेगी। यह छात्रवृत्ति इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छात्रायों के सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण होगी।
श्री रायसोनी एजुकेशन के अध्यक्ष सुनील रायसोनी, रायसोनी एजुकेशन के कार्यकारी निदेशक श्री श्रेयस रायसोनी और रायसोनी कॉलेज, पुणे के कैंपस निदेशक डॉ. आर.डी. खराडकर ने छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

