पूणे

पुणे में ‘द डेटाटेक लैब्स’ की अत्याधुनिक AI रिसर्च लैब का चंद्रकांतदादा पाटील ने किया उद्घाटन

पुणे में ‘द डेटाटेक लैब्स’ की अत्याधुनिक AI रिसर्च लैब का चंद्रकांतदादा पाटील ने किया उद्घाटन

पुणे (डीएस तोमर प्रतिनिधि)कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द डेटाटेक लैब्स (The DataTech Labs) द्वारा पुणे में अत्याधुनिक AI रिसर्च एंड इनोवेशन लैब का शुभारंभ किया गया। इस प्रयोगशाला का उद्घाटन महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री चंद्रकांतदादा पाटील के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के प्र-कुलगुरु डॉ. पराग कालकर एवं डी. वाय. पाटील विश्वविद्यालय, आंबी की कुलगुरु डॉ. सायली गणकर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

 

श्री चंद्रकांतदादा पाटील ने कहा, “यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, शैक्षणिक संस्थाओं और सरकार को एक साझा मंच प्रदान करेगी, जहाँ वे AI के क्षेत्र में नवाचार, कौशल विकास, अनुसंधान और नीति निर्माण में सहयोग कर सकें। यह केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि भारत के कौशलयुक्त भविष्य की दिशा में एक आंदोलन है।”

डॉ. पराग कालकर ने कहा, “आज के विद्यार्थियों को तकनीक और उद्योग का व्यावहारिक अनुभव आवश्यक है। यह लैब शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र के बीच सेतु का कार्य करेगी।”

डॉ. सायली गणकर ने कहा, “इस प्रकार की पहल से भारत एक ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है।”

डेटाटेक लैब्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) श्री विनीत आंद्रे ने बताया, “यह लैब एक दीर्घकालिक बौद्धिक निवेश है। हमारा लक्ष्य नवाचार को वित्तीय अनुशासन और दूरदर्शिता के साथ जोड़ना है।”

संस्थान के संस्थापक डॉ. अमित आंद्रे के नेतृत्व में यह प्रयोगशाला न केवल अनुसंधान और प्रशिक्षण बल्कि औद्योगिक सहयोग का भी एक प्रमुख केंद्र बनेगी, जो भारत के AI और डिजिटल परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

प्रयोगशाला से मिलने वाले प्रमुख लाभ:

विद्यार्थियों के लिए:

अत्याधुनिक AI तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव

प्रोजेक्ट आधारित व्यावहारिक शिक्षा

शैक्षणिक संस्थाओं के लिए:उद्योग केंद्रित पाठ्यक्रम विकास,साझा अनुसंधान व प्रशिक्षण कार्यक्रम

सरकार के लिए:

नीति निर्माण व सरकारी योजनाओं में AI समाधान

डिजिटल इंडिया और मिशन रोजगार को प्रोत्साहन

पुणे के नागरिकों के लिए:

स्मार्ट सिटी और आधारभूत सेवाओं में AI आधारित नवाचार ,स्वास्थ्य, शिक्षा, जल आपूर्ति और यातायात जैसे क्षेत्रों में लाभकारी पहल

यह लैब न केवल पुणे, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के शैक्षणिक और औद्योगिक भविष्य को दिशा देने वाला कदम साबित होगी। डेटाटेक लैब्स की इस पहल से पुणे निश्चित रूप से भारत के AI अनुसंधान के प्रमुख केंद्रों में से एक बनेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button