निष्प्रयोज्य वाहन की नीलामी 28 मई को
इटावा (विशाल समाचार)राज्य कर विभाग द्वारा एक निष्प्रयोज्य वाहन की नीलामी 28 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सदस्य नीलामी समिति एवं उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर, इटावा, श्री मुकेश कुमार ने दी।
नीलामी नुमाइश चौराहा, इटावा स्थित कार्यालय परिसर में अपराह्न 3:00 बजे संपन्न होगी। नीलामी में टाटा सूमो (UP-75-G-0183) वाहन को “जहाँ है, जैसा है” के आधार पर बोला जाएगा।
बोली में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्तियों को ₹5000/- (पाँच हजार रुपये मात्र) की नकद जमानत राशि जमा करनी होगी। संस्तुत बोलीदाता की जमानत राशि रोक ली जाएगी, जबकि अन्य की राशि तत्काल वापस कर दी जाएगी।
नीलामी समिति द्वारा संस्तुति योग्य पाई गई बोली को आयुक्त, राज्य कर उत्तर प्रदेश, लखनऊ को स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा। स्वीकृति प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर शेष धनराशि एवं वाणिज्य कर (जीएसटी) जमा कर वाहन लिया जा सकेगा।
समिति ने स्पष्ट किया है कि नीलामी को निरस्त करने का अधिकार केवल नीलामी समिति के पास सुरक्षित रहेगा।


