पूणे

विश्वराज हॉस्पिटल की ओर से आंतरराष्ट्रीय परिचारिका दिन के अवसर पर पूरे सप्ताह विशेष कार्यक्रम

विश्वराज हॉस्पिटल की ओर से आंतरराष्ट्रीय परिचारिका दिन के अवसर पर पूरे सप्ताह विशेष कार्यक्रम

 

पुणे : विश्वराज हॉस्पिटल,लोणी यहाँ पर जागतिक परिचारिका दिन के अवसर पर पूरे सप्ताह विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है . यह कार्यक्रम विश्वराज हॉस्पिटल की कार्यकारी संचालिका डॉ.आदिती कराड इनके मार्गदर्शन में इसका आयोजन किया गया.

 

हमारी नर्सेस, हमारा भविष्य – नर्सेस की देखभाल का मतलब है अर्थव्यवस्था को मजबूत करना इस संकल्पना के अंतर्गत आयोजित इस उपक्रम का उद्घाटन विश्वराज हॉस्पिटल के वैद्यकीय संचालक डॉ.सुजीत कुमार इनकी उपस्थिती में किया गया. इस कार्यक्रम में नर्सिंग सक्षमीकरण इस विषयपर प्रा.डॉ.शिवचरण गंधार इनका संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया था. इसके साथ हृदयरोग तज्ञ डॉ.सुरज इंगोले,स्त्रीरोग तज्ञ डॉ.सुषमा कुंजीर,ईमर्जन्सी और ट्रॉमा युनिट के प्रमुख डॉ.सनिष गार्डन, सहाय्यक वैद्यकीय संचालक सचिन कातकाडे इन्होने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नर्सेस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए. इसके अलावा नर्सेस द्वारा बनाए गए खाद्यपदार्थ का फूड फेस्टिवल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित सम्पन्न हुआ, यह जानकारी विश्वराज हॉस्पिटल की नर्सिंग विभाग प्रमुख सारिका भोसले इन्होने दी.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button