सीतामढ़ी

“आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया एक माह में पूर्ण की जाएगी”

आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया एक माह में पूर्ण की जाएगी

 

 

सीतामढ़ी (विशाल समाचार):स्वास्थ्य विभाग के सचिव के निर्देश के आलोक में जिले में जनसंख्या के अनुपात में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया आगामी एक माह के भीतर पूर्ण की जानी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं वरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार, उप विकास आयुक्त श्री मनन राम, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री बृज किशोर पांडेय, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. आर.के. यादव, डीपीएम श्री आसित रंजन एवं डीसीएम श्री समरेंद्र नारायण वर्मा उपस्थित रहे।

वहीं जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं बीसीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े थे।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ताओं की बहाली की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और इसे सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार समयबद्ध ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पंचायतवार रिक्तियों के आधार पर माइक्रो प्लान तैयार कर चयन प्रक्रिया को सुचारु ढंग से आगे बढ़ाया जाए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए योग्य व सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन प्राथमिकता के साथ किया जाए। बैठक में समन्वय और निगरानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button