
विद्युत कार्मिकों की प्रस्तावित हड़ताल से निपटने की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गयी।
विशाल समाचार संवाददाता
इटावा जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जनपद के कलक्ट्रेट सभागार में विद्युत कार्मिकों की प्रस्तावित हड़ताल से निपटने की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गयी।
उन्होंने कहा हड़ताल से निपटने के लिए हमारे पास बैकअप प्लान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आई0टी0आई0 के कुछ बच्चों को चिन्हित किया जाए और उनकी ट्रेनिंग कराई जाए साथ ही उनकी तैनाती भी कराई जाए जिससे उन्हें जानकारी मिलेगी साथ ही साथ उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाए जिससे वह प्रेरित हो सकें और काम करने में अधिक रुचि दिखाएं। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के बाद बच्चों से उनका नजदीकी सब-स्टेशन पूछा जाए जहां वह बिना किसी समस्या के कार्य कर सकें। उन्होंने कहा एडिशनल मैन पावर लगाकर काम किया जाए एवं सभी कार्य बड़ी सावधानी से किए जाएं, किसी भी कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा जो संविदा कर्मचारी हड़ताल पर जायेगा उन्हें तुरंत टर्मिनेट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा हर सब-स्टेशन पर शट डाउन के लिए एक व्यक्ति ऑथराइज किया जाए साथ ही शट डाउन के लिए एक टीम बनाई जाए और उनका प्रशिक्षण कराया जाए। उन्होंने कहा सभी बिजली की लाइंस चेक कराई जाएं जिससे आंधी व बरसात के समय कोई दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि सैफई और जिला अस्पताल पर स्टाफ पहले से चिन्हित रहेंगे और अस्पताल की बिजली सप्लाई हड़ताल से मुक्त रहेगी।
उक्त बैठक में मगर मैजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह, सी0ओ0 सिटी, विद्युत विभाग सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

