पूणे

एसआरए अधिकारियों के सामने भीम नगर पुनर्वासित नागरिकों का आक्रोश

एसआरए अधिकारियों के सामने भीम नगर पुनर्वासित नागरिकों का आक्रोश

विशाल समाचार संवाददाता 

पुणे के वारजे इलाके के गोकुल नगर में एसआरए पुनर्वास प्रकल्प में रहने वाले भीम नगर के नागरिकों ने अपनी समस्याएं एसआरए (झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण) की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्चना यादव के सामने रखीं। नागरिकों ने पीने के पानी की कमी, छत से पानी टपकना, परिसर में गंदगी और पिछले आठ साल से बंद पड़ी लिफ्ट जैसी गंभीर समस्याओं की शिकायत की।

 

नागरिकों का आरोप है कि भक्ती इंटरप्राइजेस नामक बिल्डर ने पुनर्वास योजना में फर्जी लाभार्थी दिखाकर टीडीआर का लाभ लिया, जबकि असली पुनर्वासित नागरिकों को उनके हक के घर नहीं मिले। इस धोखाधड़ी के खिलाफ भीम नगर के लोगों ने आंदोलन शुरू किया, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।

 

हालांकि, अधिकारियों के पास नागरिकों के सवालों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं था, जिससे लोगों में और भी ज्यादा नाराजगी फैल गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button