इटावा

बिजली आपूर्ति बनाए रखने की तैयारी: इटावा में विधुत हड़ताल के मद्देनजर 56 मजिस्ट्रेट नियुक्त,हर उपकेंद्र पर दो अधिकारी

बिजली आपूर्ति बनाए रखने की तैयारी: इटावा में विधुत हड़ताल के मद्देनजर 56 मजिस्ट्रेट नियुक्त,हर उपकेंद्र पर दो अधिकारी

विशाल समाचार संवाददाता इटावा 

इटावा जिले में प्रस्तावित विद्युत हड़ताल के दृष्टिगत बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि हड़ताल के मद्देनज़र जिले के सभी विद्युत उपकेंद्रों पर दो-दो प्रभारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। कुल 56 मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है, जिन्हें उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मजिस्ट्रेट अपने अधीनस्थ सब स्टेशन पर विद्युत आपूर्ति की निरंतर निगरानी रखेंगे और किसी भी प्रकार की समस्या की स्थिति में तुरंत हस्तक्षेप करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के साथ तालमेल बनाकर आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button