इटावा

इटावा: भूमि विवादों के समाधान के लिए श्रावस्ती मॉडल पर चल रहा विशेष अभियान, 102 मामलों का शत-प्रतिशत निस्तारण

इटावा: भूमि विवादों के समाधान के लिए श्रावस्ती मॉडल पर चल रहा विशेष अभियान, 102 मामलों का शत-प्रतिशत निस्तारण

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

इटावा जिले में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के तहत भूमि विवादों के त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए श्रावस्ती मॉडल पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के नेतृत्व में यह अभियान जिले की सभी 6 तहसीलों और 20 थानों में प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को संचालित हो रहा है।

 

इस अभियान के तहत सर्वाधिक भूमि विवाद वाले ग्रामों में राजस्व व पुलिस की 10 सदस्यीय संयुक्त टीमें मौके पर जाकर आपसी बातचीत, सुलह-समझौता, जांच व पैमाइश के माध्यम से समाधान कराती हैं। टीमों का नेतृत्व उप जिलाधिकारी/तहसीलदार व पुलिस क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी करते हैं। जनपद स्तर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव एवं तहसील स्तर पर संबंधित उप जिलाधिकारी पर्यवेक्षण करते हैं।

 

आज 27 मई 2025 को जिले की 6 तहसीलों के अंतर्गत 10 थानों में 16 ग्रामों में संयुक्त टीमें पहुंचीं और 102 भूमि विवादों का शत-प्रतिशत समाधान किया गया। इस दौरान 22.97 हेक्टेयर भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई, साथ ही 30 रास्ते, 12 नाली, 6 तालाब, 2 चारागाह, 8 खाद के गड्ढे, 17 नवीन परती/बंजर भूमि, 3 खलिहान और 3 आबादी भूमि से भी अवैध कब्जे हटवाए गए। अभियान की शुरुआत से अब तक 108 ग्रामों में 545 भूमि विवादों के अंतर्गत 76.93 हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त कराई जा चुकी है।

 

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अभियान दिवस पर अपने ग्राम में भूमि विवाद से संबंधित समस्त आवश्यक साक्ष्य/अभिलेख लेकर उपस्थित रहें, ताकि उनकी समस्या का स्थलीय समाधान हो सके।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button