इटावा

जिला गंगा समिति/वृक्षारोपण समिति/पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूति की गई।

जिला गंगा समिति/वृक्षारोपण समिति/पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूति की गई।

 

विशाल समाचार संवाददाता इटावा 

इटावा  जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति/वृक्षारोपण समिति/पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूति की गई।

बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि नदी के किनारे कमेटी बनाई जाए एवं नदी के किनारे स्थित गांव, बाजार, मंदिर आदि के लिए जागरूकता का कार्यक्रम किया जाए। जो लोग नदी को दूषित करते वहां लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि जन जागरूकता के अंतर्गत हर महीने कुछ न कुछ काम किया जाए। उन्होंने कहा जो भी लिटरेचर आता है उसे जागरूकता के लिए विद्यालय में चलाया जाए। उन्होंने नदी तट विकास स्थिति के अंतर्गत पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए घाट के बारे में पूछा एवं जनपद में नदियों के किनारे विकास के लिए किए गए कार्यों के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि सांप को पकड़ने वाले विशेषज्ञ का नं. सर्कुलेट कराया जाए जिससे लोगों के घरों में सांप निकलने पर वह आसानी से संपर्क कर सकें। उन्होंने कहा कि खेतों में फर्टिलाइजर उपयोग करने से पक्षियों के भोजन पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव का दूषित जल नदी में नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका और ग्राम पंचायत द्वारा लोगों को रोका जाए कि किसी भी प्रकार का सॉलिड वेस्ट, लिक्विड वेस्ट नदी में ना जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि ईंट-भट्टा पर हाइ फिक्स चिमनी होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी से पूछा कि प्रतिदिन कितना टी.डी.पी. वेस्ट उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि नगर तथा ग्रामीण में एम.आर.एफ. केंद्र बनाए जाएं और चालू कराए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी नगर पालिका और पंचायतों में एस.टी.डी. अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक, थर्मोकोल पर रोक लगाई जाए और उनपर फाइन लगाया जाए। उन्होंने कहा कि प्राइवेट नर्सिंग होम के बायोमेडिकल वेस्ट को लेकर ध्यान दिया जाए एवं बायोमेडिकल वेस्ट को सामान्य वेस्ट में न फेंका जाए। उन्होंने कहा कि नगर के 11 पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य किया जाए।

बैठक के दौरान, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार, खनन अधिकारी प्रदीप राज, अधिशासी अभियन्ता नगर पालिका परिषद विनय मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button