स्टेबिलिटी और ग्रोथ का बेहतरीन संतुलन: सैमको एमएफ ने लॉन्च किया लार्ज और मिड-कैप फंड
• एनएफओ 5 जून 2025 को खुलेगा और 19 जून 2025 को बंद होगा
• लार्ज और मिड-कैप कैटेगरी में एकमात्र फंड जो C.A.R.E. Momentum Strategy पर आधारित है
• भारत की टॉप 250 कंपनियों में निवेश, बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न्स के लिए।
मुंबई, भारत : बीते आठ महीनों में बाजार में आई बड़ी गिरावट के बाद अब रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं, और इसी के साथ मोमेंटम इन्वेस्टिंग एक प्रमुख रणनीति के रूप में उभर रही है। इसी मौके को भुनाते हुए सैमको एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने सैमको लार्ज और मिड-कैप फंड लॉन्च किया है—एक अनोखा फंड जो लार्ज कैप स्टॉक्स की स्थिरता और मिड कैप कंपनियों की विकास क्षमता का संतुलन प्रदान करता है।
यह न्यू फ़ंड ऑफर (NFO) 5 जून 2025 से 19 जून 2025 तक निवेश के लिए खुला रहेगा।
यह फंड एक्टिव रूप से मैनेज किया जाएगा और लार्ज और मिड-कैप कैटेगरी में पहला एवं एकमात्र ऐसा फंड है जो C.A.R.E. Momentum Strategy का उपयोग करता है। इस रणनीति का अर्थ है — Cross-sectional, Absolute, Revenue और Earnings Momentum — यानी सिर्फ स्टॉक प्राइस ही नहीं, बल्कि कंपनी के फंडामेंटल्स में भी मोमेंटम देखा जाता है।
यह फंड मार्केट कैप के हिसाब से भारत की टॉप 250 कंपनियों में निवेश करेगा। सेबी के नियमानुसार कम से कम 35% लार्ज कैप और 35% मिड कैप में निवेश सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा, यह फंड टैक्टिकल हेजिंग और डेरिवेटिव्स रणनीतियों का भी उपयोग करेगा ताकि बाजार के उतार-चढ़ाव में भी पोर्टफोलियो की सुरक्षा बनी रहे।
सैमको एएमसी के सीईओ श्री विराज गांधी ने कहा: “जैसे वाइट-बॉल क्रिकेट में BASRA—बैटिंग एवरेज और स्ट्राइक रेट का मेल—खिलाड़ी की परफॉर्मेंस को दर्शाता है, वैसे ही निवेश में भी स्थिरता और गति का संतुलन जरूरी है। हमारा यह नया फंड इसी संतुलन को दर्शाता है। C.A.R.E. Momentum Strategy बदलते बाजार के अनुसार खुद को ढालती है और निवेशकों को स्थायी एवं प्रभावी रिटर्न प्रदान करने की क्षमता रखती है।”
फंड को निफ्टी लार्जमिडकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI) के मुकाबले बेंचमार्क किया गया है और इसका प्रबंधन श्रीमती निराली भंसाली, श्री उमेशकुमार मेहता और श्री धवल जी. धनानी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा – जो मौलिक और गति-आधारित निवेश में गहरी विशेषज्ञता वाली टीम है।
सीआईओ उमेशकुमार मेहता ने कहा: “अधिकतर पारंपरिक निवेश रणनीतियाँ पुराने वित्तीय आंकड़ों पर आधारित होती हैं। इसके मुकाबले, हमारी मोमेंटम-आधारित रणनीति बाजार के ताज़ा व्यवहार पर ध्यान देती है और ऐसे स्टॉक्स की पहचान करती है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लार्ज और मिड-कैप सेगमेंट में यह तरीका खासतौर पर असरदार है क्योंकि यह मजबूत और स्थिर कंपनियों के साथ-साथ तेज़ी से बढ़ने वाली कंपनियों में भी निवेश करता है। हमारी यह एक्टिव रणनीति निवेशकों को बेहतर रिटर्न देने के साथ-साथ जोखिम को भी कम करती है, जिससे लंबे समय में संपत्ति निर्माण बेहतर होता है।”
निवेशक इस NFO में ₹5,000 के न्यूनतम एकमुश्त निवेश के साथ या केवल ₹500 प्रति माह (न्यूनतम 12 किश्तों) से शुरू होने वाले SIP के माध्यम से भाग ले सकते हैं। SAMCO लार्ज कैप फंड और NFO के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट विजिट करें-


