रीवा

विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन

विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन

अधिक से अधिक रक्तदाताओं को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करें – कलेक्टर

रीवा अनिल सिंह. आगामी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर सुबह 10 बजे से आरंभ होकर शाम 4 बजे तक संचालित होगा।

रक्तदान शिविर आयोजन की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि अधिक से अधिक रक्तदाताओं को रक्तदान के लिये प्रेरित करें। यह पुनीत कार्य है जिससे किसी भी व्यक्ति की जान बच सकती है। उन्होंने शैक्षणिक संस्थाओं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के छात्र-छात्राओं सहित अधिकारियों, कर्मचारियों को भी शिविर में रक्तदान हेतु आगे आने का आह्वान किया। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सभी शैक्षणिक संस्थाओं से कम से कम 15 रक्तदाताओं के नाम की सूची 12 जून तक उपलब्ध करायें। उन्होंने स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से भी रक्तदान शिविर में सहयोग की अपेक्षा की है। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने शिविर की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी दी। बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी सहित शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्य तथा स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button