
उस वक्त क्या होता है… प्लेन क्रैश में बचे कुछ खुशकिस्मत लोगों ने सुनाई आपबीती
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आज हुए विमान हादसे की तरह ही दुनिया में ऐसे कई दुर्घटनाएं हुई हैं. कुछ हादसे ऐसे भी हुए हैं, जिसमें कोई यात्री या क्रू मेंबर जीवित नहीं बच पाया. वहीं कुछ ऐसी भी दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें किसी के बचने की कोई गुंजाइश नहीं थी, फिर भी कुछ लोग चमत्कारिक रूप से जीवित बच गए.
गुजरात के अहमदाबाद में आज एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. एअर इंडिया का प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेकऑफ करने के तुरंत बाद क्रैश हो गया. इसमें कुल 242 लोग सवार थे. अभी तक इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं और कितने बच गए हैं, इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है.
यह कोई पहला विमान हादसा नहीं है. दुनिया में ऐसे कई हादसे हुए हैं. कुछ हादसे ऐसे हुए हैं, जिसमें कोई यात्री या क्रू मेंबर जीवित नहीं बच पाया. वहीं कुछ ऐसी भी दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें किसी के बचने की कोई गुंजाइश नहीं थी, फिर भी कुछ लोग चमत्कारिक रूप से जीवित बच गए. जानते हैं ऐसे ही कुछ भाग्यशाली लोगों के किस्से, जो प्लेन क्रैश होने पर भी बच निकले और बताया कैसा था वो मंजर?



