सीतामढ़ी

“योग दिवस पर सीतामढ़ी में हुआ विशेष कार्यक्रम: ‘स्वस्थ नागरिक, सजग मतदाता’ का लिया गया संकल्प”:-जिलाधिकारी रिची पांण्डेय 

“योग दिवस पर सीतामढ़ी में हुआ विशेष कार्यक्रम: ‘स्वस्थ नागरिक, सजग मतदाता’ का लिया गया संकल्प”:-जिलाधिकारी रिची पांण्डेय 

 

सीतामढ़ी, कुणाल किशोर 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी जिला प्रशासन द्वारा आज समाहरणालय स्थित सैनिटेशन पार्क में एक विशेष योग सत्र एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के अंतर्गत किया गया, जिसमें “स्वस्थ नागरिक, सजग मतदाता” का संकल्प लिया गया।

इस विशेष अवसर पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडे स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा:

 

“योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, यह अनुशासन, चेतना और सशक्तिकरण का मार्ग है। जिस प्रकार योग हमारे शरीर और मन को संतुलित करता है, उसी प्रकार एक सजग मतदाता लोकतंत्र को संतुलित, सशक्त और जीवंत बनाए रखता है।”

 

उन्होंने कहा कि “फिट इंडिया, वोट इंडिया” महज नारा नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जैसे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हैं, वैसे ही लोकतंत्र की मजबूती के लिए भी अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें।

कार्यक्रम की थीम –

🔹 फिट इंडिया, वोट इंडिया

🔹 योग से जीवन, मतदान से लोकतंत्र

🔹 स्वस्थ नागरिक, सजग मतदाता

ने उपस्थित नागरिकों को शारीरिक, मानसिक एवं लोकतांत्रिक चेतना से जोड़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों द्वारा योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया गया और उनके स्वास्थ्य लाभ बताए गए। साथ ही युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, मतदान की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी भी दी गई।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button