
पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई
पुणे : पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक की जयंती के अवसर पर संत सेवालाल महाराज बंजारा कल्याण समिति की ओर से उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही लड्डू वितरण कर उत्सव का आनंद मनाया गया।
इस अवसर पर रमेश चव्हाण के हाथों प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में सुनील राठौड़, रविराज राठौड़, स्वप्नील चव्हाण, राहुल चव्हाण, निशिकांत चव्हाण, तुषार चव्हाण, गोविंद चव्हाण, अक्षय चव्हाण, भारत पवार, विघ्नेश राठौड़, देवन चव्हाण सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


