सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में 25 नवविवाहित जोड़ों को मिला मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ

सीतामढ़ी में 25 नवविवाहित जोड़ों को मिला मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ

 

सीतामढ़ी ब्यूरो विशाल समाचार 

जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सीतामढ़ी के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत कुल 25 नवविवाहित जोड़ों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

 

मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत लाभ पाने वाले जोड़ों में पुष्पांजली कुमारी व ध्रुव कुमार, खुशबू कुमारी व अमन राज, पूजा कुमारी व योगेन्द्र कुमार, स्वेता कुमारी व राहुल कुमार, उषा कुमारी व मणिभूषण कुमार, काजल कुमारी व राम उदय महतो, अमीता कुमारी व बलवंत पासवान, अंजना वर्मा व अभिषेक चन्द्र, पुजा कुमारी व अमीत राम, काजल कुमारी व विजय कुमार ठाकुर, प्रतीभा कुमारी व गौरव कुमार, काजल कुमारी व गोपाल कुमार, अर्चना कुमारी व दीपक कुमार, शालु कुमारी व रोहित कुमार, पुनम कुमारी व सत्येन्द्र कुमार, मांडवी कुमारी व आर्यन राज एवं आकांक्षा कुमारी व चंदन कुमार शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाभ पाने वाले जोड़े और व्यक्तियों में पूजा कुमारी व योगेन्द्र कुमार, योगेन्द्र कुमार (पिता – सीताराम भगत), सुमन कुमारी व रामप्रवेश कुमार, रामप्रवेश कुमार (पिता – पुकार राय), रामतोला देवी व चिंटू कुमार, कुमार दिव्यांशु (पिता – राम आशीष साह), मीरा कुमारी व शिवशंकर चौधरी, शिवशंकर चौधरी (पिता – विलास चौधरी) का समावेश है।

 

गौरतलब है कि बिहार सरकार द्वारा इन दोनों योजनाओं के माध्यम से अंतर्जातीय व विशेष योग्यजन नवविवाहित जोड़ों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। यह राशि विवाह संपन्न होने के तीन माह के भीतर संबंधित वधू के नाम पर अधिकतम परिपक्वता राशि देने वाले किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में सावधि जमा प्रमाणपत्र के रूप में दी जाती है, जिसकी अवरुद्धता अवधि तीन वर्ष होती है।

 

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक श्री लाल कृष्ण राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button